रायबरेली: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतांव/रायबरेली, अमृत विचार। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर सहजौरा गांव के निकट  सोमवार की देर शाम एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज हेतु जतुआ टप्पा भिजवाया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र के ओनई मजरे ओनई पहाड़पुर गांव निवासी दिनेश गौड़(38) पुत्र स्व. बुद्धू गौड़ सोमवार की शाम 7 बजे अपनी मोटरसाईकिल(यूपी 33 एक्स 4325) से बरवलिया बाजार से मछली बेंचकर वापस घर आ रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर (यूपी 33 सीए 2063) ने उसे तेज टक्कर मार दी।

इस घटना में दिनेश बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बूलेंस से इलाज हेतु जतुआ टप्पा भिजवाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनेश की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

दिनेश की मौत से  बिखर गया परिवार

करीब 20 वर्ष पूर्व दिनेश के पिता को घर के सामने ही ट्रक ने कुचल दिया था। तब से दिनेश ही पूरे परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ उठा रहा था। छोटा भाई कल्लू बड़ा होकर भाई का हाँथ बटाने लायक हुआ तो करीब 6 वर्ष पूर्व मोहन लालगंज के समीप उसकी भी एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अब दिनेश की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें-मीरजापुर की बेटी प्रज्ञा को BHU में मिला एक साथ मिला पांच Gold Medal, क्षेत्र में हर्ष

संबंधित समाचार