प्रयागराज: नशा मुक्ति का एक ही इलाज है दृढ़ इच्छा शक्ति
कंबल वितरण और नशा मुक्ति अभियान पर हुआ आयोजन
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। दिव्यांगोत्थान श्री राम सेवा व्यास प्रयागराज के तत्वावधान में सोमवार को दिव्यांगों एवं निर्धन के उत्थान के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को दूर दृष्टि से छुटकारा दिलाने के उपायों पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महाधिवक्ता उच्च न्यायालय एमसी चतुर्वेदी मौजूद रहे। अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरी टीना मां ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध कथावाचक डॉ अशोक हरिवंश एवं एलएस ओझा एवं एसीपी विमल किशोर मिश्रा उपस्थित रहे। इस मौके पर अखंड हिंद फोर्स के छात्रों ने पिरामिड प्रदर्शन की आश्चर्यजनक प्रस्तुति दी।
अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक तिवारी बंधु ने अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया। डॉक्टर एलएस ओझा ने इस मौके पर कहा कि नशा मुक्ति का एक ही इलाज है दृढ़ इच्छा शक्ति। अगर इससे नहीं होता है तो कुछ और भी ऐसे उपाय हैं जिससे नशा मुक्ति से छुटकारा मिल सकती है। इस अवसर पर अभिषेक तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं सभी अतिथियों ने दिया।
यह भी पढ़ें-मीरजापुर की बेटी प्रज्ञा को BHU में मिला एक साथ मिला पांच Gold Medal, क्षेत्र में हर्ष
