बरेली: ओरिएंटेशन के जरिये छात्रों को दी नई दिशा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस में पेरियोडॉन्टिक्स विभाग की ओर से सोमवार को एमडीएस ओरिएंटेशन कार्यक्रम दिशा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल और प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक अग्रवाल रहे। उनके साथ डॉ. अर्जुन अग्रवाल और डॉ. चीना गर्ग उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सत्यजीत नायक ने स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्रों का मार्गदर्शन एवं अग्रिम वर्षों में होने वाली शैक्षणिक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। छात्रों को डिसर्टेशन, थिसिस लिखना, सेमिनार प्रस्तुति और प्रकाशन समेत अन्य विषयों की जानकारी दी गई। 

मुख्य समन्वयक डॉ. रिका सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्रों का मार्गदर्शन करना है, जिससे आगामी वर्षों में उनकी राह आसान हो सके। संचालन प्रशासनिक अधिकारी सीएस कांडपाल ने किया। डॉ, मानवी अग्रवाल, डॉ जयश्री गर्ग, डॉ. प्रेरणा अग्रवाल, डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. आशुतोष मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: जंक्शन पर महिला यात्री को पीटने वाली टीटीई निलंबित

संबंधित समाचार