भारत स्काउट गाइड एक्टिविटी का यूपी में नहीं होगा संचालन, मनमाने ढंग से चुने गये मुख्यायुक्त का विरोध, कार्रवाई की मांग मोर्चा गठित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब भारत स्काउड गाइड से जुड़ी एक्टिविटी का संचालन नहीं किया जायेगा। यदि इसका संचालन किया भी जाता है इस संस्था से जुड़े हजारो सदस्यों की ओर से विरोध किया जायेगा। बिना चुनाव के संस्था का मुख्यायुक्त चुने जाने से शिक्षक और शिक्षा विभाग में अधिकारियों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी मोर्चो खोल दिया है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि मौजूदा मुख्यायुक्त का चयन गलत तरीके से किया गया है। जबकि चुनाव कराये जाने की तैयारी थी।

लेकिन मुख्यायुक्त पद पर गलत तरह से काबिज डॉ प्रभात कुमार की मनमानी के चलते आज संस्था का वजूद खतरे में हैं। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता डॉ आरपी मिश्रा का कहना है कि शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारियों सहित हजारों सदस्य अब डॉ प्रभात कुमार का बहिष्कार करेंगे। मुख्यायुक्त चुनाव में खुली धांधली का आरोप लगाते हुए शिक्षक संघ ने केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से इसकी शिकायत कर संस्था को बचाने की अपील की है। 

h5
अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारी एक मंच पर आये-फोटो अमृत विचार
 
सभी संगठन एक मंच पर, मोर्चा गठित

इस संबंध में सभी शिक्षक संगठन सोमवार को एक मंच पर आ गये हैँ। ये मोर्चा तब तक लड़ाई जारी रखेगा जब तक भारत स्काउट गाइड संस्था के लिए मुख्यायुक्त पद के लिए लीगली चुनाव नहीं हो जाता है। इस मोर्चा के तहत प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक निवास शुक्ल की अध्यक्षता में सेन्टीनियल इण्टर कालेज, गोलागंज की एक बैठक भी आयोजित हुई। जिसमें शिक्षक सगठनों - माध्यमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट), राजकीय शिक्षक संघ, उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी, एमएलसी, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को भारत स्काउट और गाइड संयुक्त मोर्चा की ओर से ज्ञापन प्रेषित किए गए।

h3
स्काउट गाइड संस्था के विषय पर चर्चा करते हुए पदाधिकारी-फोटो अमृत विचार
 
स्काउट गाइड बचाओ संस्था बचाने के लिए अभियान
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि भारत स्काउट और गाइड संयुक्त मोर्चा की ओर से उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड संस्था बचाओं अभियान चलाकर उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड की मुख्य संरक्षक राज्यपाल एवं उप मुख्य संरक्षक मुख्यमंत्री, भारत स्काउट और गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के अध्यक्ष अनिल जैन, सासंद के साथ ही लखनऊ के सासंद राजनाथ सिंह, गृहमंत्री भारत सरकार, कौशल किशोर, राज्य मंत्री, भारत सरकार सहित उत्तर प्रदेश से सांसद, मंत्री, सदस्य विधान सभा एवं सदस्य विधान परिषद को ज्ञापन प्रेषित कर "स्काउट/गाइड संस्था बचाओ" सम्बन्धी ज्ञापन की मांगों पर आवश्यक कार्यवाही की मांग की जाएगी।
       
जबरिया घोषित मुख्यायुक्त डॉ प्रभात कुमार को हटाने की मांग

संयुक्त मोर्चा में शामिल पदाधिकारियों का कहना है कि डॉ प्रभात कुमार जबरिया घेषित मुख्यायुक्त हैं। मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रभात कुमार को तत्काल हटाकर निष्पक्ष चुनाव कराया जाना चाहिए उसके बाद जो भी चुनकर आयेगा उसको स्वीकार किया जायेगा। इसके अलावा प्रमुख मांगों में पूर्व मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार के दबाव में मुख्यायुक्त के प्रत्याशी डा. महेन्द्र देव के वैध नामांकन को निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्गत किए जाने के बावजूद डा. महेन्द्र देव के वैधता प्रमाण पत्र को षड्यंत्रपूर्वक निरस्त कराकर डा. प्रभात कुमार को निविरोध मुख्यायुक्त निर्वाचित घोषित किए जाने की उच्चस्तरीय जांच भी करायी जाये। इसके अलावा पूर्व मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार के कार्यकाल में किए गए भ्रष्टाचार, बेतहाशा शुल्क वृद्धि, माध्यमिक शिक्षा अधिनियम की धारा 7 सी का उल्लघंन कर बीएसजी ज्ञान प्रतियोगिता एवं बेस्ट कैडेट रैली के नाम पर की जा रही रू0 100/- प्रति छात्र वसूली  की उच्चस्तरीय जांच कराकर दण्डात्मक कार्यावाही की जाये। 

ये संगठन उतरे विरोध में 

बैठक में प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक श्री निवास शुक्ल माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रदेशीय उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र, महामंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0के0 त्रिवेदी, प्रधानाचार्य परिषद की ओर से प्रदेश महामंत्री डा0 रवीन्द्र त्रिपाठी, संरक्षक तेज प्रताप सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राम सुन्दर पाण्डेय, माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) की ओर से महामंत्री भगवान शंकर त्रिवेदी, राजकीय शिक्षक संघ की ओर से महामंत्री सत्य शंकर मिश्र, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रादेशिक उपाध्यक्ष सुधांशु मोहन, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ओर से अध्यक्ष, लखनऊ सुरेश जायसवाल के अलावा लखनऊ के जिलामंत्री महेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, संयुक्त मंत्री सुमित आजाय दास, प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ के महानगर अध्यक्ष सन्दीप कुमार,  महानगर मंत्री अभय प्रकाश आदि उपस्थित थे।
                 

ये भी पढ़े:- आजम खान के स्कूल रामपुर पब्लिक स्कूल की लीज रद्द होने के मामले में फैसला सुरक्षित, जल्द आयेगा निर्णय

संबंधित समाचार