पवित्र काशी अभियान के लिए अब जादूगर तैयार करेंगे जनमत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद  ने किया मैजिक शो के पहले चरण का शुभारम्भ 

वाराणसी, अमृत विचार। सामाजिक संस्था आगमन और ब्रह्म सेना के बैनर तले 500 मैजिक शो के जरिये वाराणसी से लखनऊ तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने इस अभियान का शुभारंभ शंकराचार्य घाट स्थित श्रीविद्या मठ में किया।

इस अवसर पर श्रीविद्या मठ के बटुको ने "मांस मदिरा मुक्त काशी" के परिकल्पना को यथार्थ में परिवर्तित करने के लिए प्रतिज्ञा की। अपने संबोधन में ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि काशीवासियों द्वारा उठाई गई यह आवाज आज नहीं तो कल सत्ता सम्पन्न लोगों तक अवश्य पहुंचेगी। धर्मनगरी काशी को मांस मदिर मुक्त क्षेत्र उसी समय बना दिया जाना चाहिए था जब मथुरा, अयोध्या और हरिद्वार बनाया गया था। देर से ही सही किन्तु काशी को धर्मनगरी के रूप में पूजने वाले लोग इसके समर्थन में खड़े हुए हैं तो उनका यह उद्यम सफल होकर ही रहेगा। आधुनिकता और विलासिता पूर्ण जीवन के आदी हो चुके लोगों के लिए यह एक चेतावनी है। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की परिचायक काशी नगरी का मांस-मदिर से मुक्त होना इसके पौराणिक स्वरूप को बनाए रखने के लिए अत्यंत अनिवार्य है।

अभियान संयोजक डा. संतोष ओझा ने बताया कि पहले चरण में साल के 52 रविवार 48 विभिन्न पर्व और त्यौहारों पर गंगा तट, भीड़भाड़ संग सार्वजनिक स्थलों पर 400 मैजिक शो के माध्यम से काशी की महत्ता और "मांस मदिरा मुक्त दिव्य काशी " के लिए जनमत तैयार किया जाएगा। दूसरे चरण में 100 शो काशी से सटे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता संग जनमत तैयार किया जाएगा।

इस अभियान की शुरुआत पर प्रमुख रूप से जादूगर किरण और जितेंद्र संग डॉ गिरीश तिवारी, अजय शर्मा, अरुण ओझा, हरिकृष्ण, राहुल गुप्ता, संजय गुप्ता, रामबली मौर्य सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। 

ये भी पढ़ें -आज होगी योगी कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

संबंधित समाचार