हरदोई : सर्द हवा से बढ़ी ठंड, संडीला में अभी तक चिन्हित स्थानों पर नहीं जले अलाव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संडीला / हरदोई, अमृत विचार। सर्दी का असर तेजी से बढ़ रहा है, मंगलवार को सर्द हवा चलने से गलन बढ़ गई। सुबह और रात के समय खुले में चलना आसान नहीं रह गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले चार पांच दिन से जोरदार सर्दी पड़ रही है। सर्द हवा चलने से सुबह से लेकर रात तक गलन रहती है। नगर पालिका परिषद संडीला ने अभी तक चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की है, सिर्फ कुछ जगहों पर अलाव जलाया जा रहा है।

नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी विजेता गुप्ता ने बताया की अभी सिर्फ आठ जगह पर अलाव जलवाया जा रहा है जैसे जैसे आवश्यकता होगी वैसे वैसे अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी। रैन बसेरा दो जगह बनाए गए है जिसमे एक नगर पालिका परिषद में तथा दूसरा पुरानी तहसील में बनाया गया है। रात्रि में लोग रुकते भी हैं,  एक टीम का गठन भी किया गया है जो रात में अलाव के स्थानों एवं रैन बसेरा का निरीक्षण भी करती है ।

ये भी पढ़ें -बहराइच : बाइक सवार दंपती को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, महिला की मौत - पति घायल

संबंधित समाचार