विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक से पहले केजरीवाल ने की स्टालिन से मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक से पहले मंगलवार को यहां तमिलनाडु के अपने समकक्ष एम. के. स्टालिन से मुलाकात की। केजरीवाल ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। 

विपक्षी गठबंधन की बैठक आज दोपहर करीब तीन बजे अशोक होटल में होगी जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों में संयुक्त अभियान, सीट बंटवारे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने की रणनीति को फिर से तैयार करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। 

केजरीवाल की स्टालिन से मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को मजबूत करना है। उन्होंने कहा, ''बैठक में मुख्य रूप से बेरोजगारी और महंगाई का समाधान निकालने पर चर्चा की गई। हम सबको एक साथ आना होगा।'' 

केजरीवाल से जब 21 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने के लिए, एजेंसी का समन मिलने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी कानूनी टीम नोटिस का जवाब देगी। उन्होंने कहा, "हर कोई जानता था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज विपश्यना के लिए रवाना होंगे और यह पूर्व निर्धारित था। कानूनी टीम इसका जवाब देगी।" 

ईडी ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए पेश होने के वास्ते नया समन जारी किया। केजरीवाल मंगलवार से 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक अज्ञात स्थान पर जाने वाले हैं। 

ये भी पढे़ं- धर्मांतरण मामला : सुप्रीम कोर्ट ने शुआट्स विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य को गिरफ्तारी से दिया अंतरिम संरक्षण 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका