अमरोहा : मोहरका पट्टी में दिखा तेंदुआ, वन विभाग के अधिकारियों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा। गजरौला थाना क्षेत्र के मोहरका पट्टी में तेंदुआ दिखाई दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम तेंदुए की लोकेशन तलाशने में जुट गई है।

खादर क्षेत्र में तेंदुआ आए दिन दिखाई दे रहा है। जिसके चलते लोगों में दहशत व्याप्त है। क्षेत्र के मोहरका पट्टी गांव में तेंदुआ दिखाई दिया। बताते हैं कि खेतों पर काम कर रहे किसानों ने गन्ने के खेत से बाहर निकल रहे तेंदुए का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वन दरोगा राकेश कुमार ने तेंदुए की सही लोकेशन ट्रेस करके पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की बात कही है।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : फंदे पर लटका मिला फैक्ट्री कर्मी का शव, पत्नी हिरासत में

संबंधित समाचार