अमरोहा: बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। थाना सैदनगली के गांव देहरा मिलक में पारिवारिक विवाद को लेकर बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। मामला थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव देहरा मिलक का है। गांव निवासी 60 वर्षीय ओमप्रकाश शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे घर पर …

अमरोहा, अमृत विचार। थाना सैदनगली के गांव देहरा मिलक में पारिवारिक विवाद को लेकर बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।

मामला थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव देहरा मिलक का है। गांव निवासी 60 वर्षीय ओमप्रकाश शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे घर पर बैठे हुए थे तभी अचानक मझलें बेटे राजीव चौहान ने उनके सीने पर गोली मार दी जिससे ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर अफरा तफरी मच गई। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।

गोली मारने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि ओमप्रकाश का बेटे से गुरुवार को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज राजीव ने अपने पिता को गोली मार दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

संबंधित समाचार