अंबेडकरनगर: अकबरपुर चीनी मिल ने किसानों के खाते में भेजे 12 करोड़ रुपए, अब तक 22 लाख कुंतल गन्ने की हुई पेराई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छह दिसंबर से 9 दिसंबर तक के किसानों के बिक्री किए गए गन्ने का किया गया भुगतान  

अंबेडकरनगर/लखनऊ, अमृत विचार। जनपद के करीब 13 हजार किसान जो अकबरपुर चीनी मिल में अपने गन्ने की तौल करा चुके हैं उन्हें उनके गन्ने का मूल्य खातों में भेज दिया गया है। बता दें कि छह से 9 दिसंबर तक गन्न की चीनी मिल में बिक्री करने वाले किसानों के खाते में करीब 12 करोड़ रुपए की धनराशि उनके खाते में भेज दी गई है। 

वहीं अकबरपुर के मिझौड़ा स्थित चीनी मिल ने अब तक 22 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर दिया है। चीनी मिल को इस बार गन्ना पेराई के लिए 114 लाख कुंतल का लक्ष्य मिला है। चीनी मिल ने अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 19 प्रतिशत की पेराई कर दिया है। अकबरपुर चीनी मिल में तेजी से चल रही गन्ने की पेराई के बीच बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। 

सहायक महाप्रबंधक गन्ना अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि छह दिसंबर से 9 दिसंबर तक के सभी किसानों के गन्ने का भुगतान किया जा चुका है। संबंधित किसानों को उनके खाते में धनराशि भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां पर सुचारू रूप से क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीद की जा रही है तो वहीं समय पर भुगतान भी किया जा रहा है। जनपद में करीब 42 हजार किसानों ने 25 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में गन्ने की बोआई की है। अकबरपुर चीनी मिल ने बीते 17 नवंबर से पेराई का सत्र शुरू किया था। 

ये भी पढ़ें -हरदोई : भू-माफियाओं ने पौराणिक कुएं का खत्म कर दिया अस्तित्व

संबंधित समाचार