बहराइच: रोजगार सेवक 27 दिसम्बर को करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव, सीएम को याद दिलाएंगे उनका वादा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के बैनर तले ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्र होकर रोजगार सेवकों ने बीडीओ राम लगन वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष रमेश शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं पर अब तक अमल न होने तथा आश्वासनों के वावजूद अभी तक शासनादेश जारी नहीं होने को लेकर 27 दिसम्बर को ग्राम रोजगार सेवक सहित समस्त मनरेगा कर्मी विधानसभा मार्ग से होते हुए मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर मुख्यमंत्री को उनका वादा याद दिलाएंगे। 

इस क्रम में मंगलवार को रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी रामलगन वर्मा को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश हेतु ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर रोजगार सेवक रमेश मिश्रा,सुरेश यादव ,अंजू मिश्रा, विमल श्रीवास्तव,प्रमोद कुमार ,हरि ओम, संतोष पांडे, राम प्रकाश तिवारी ,दीनानाथ ,वेद प्रकाश तिवारी ,प्रदीप दुबे ,पंकज, विनीता सहित सभी रोजगार सेवक और मनरेगा कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पत्नी की हत्या के आरोप में फरार फिजियोथेरेपिस्ट आनंदेश्वर गिरफ्तार, चाकू से किया था 24 बार वार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात