बहराइच : मोबाइल पर बात करते हुए युवक ने किया सुसाइड, छह दिन बाद होनी थी शादी   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। जनपद के कैसरगंज कस्बा निवासी एक युवक ने रात 12 बजे तक मोबाइल पर बात की। मोबाइल पर बात करते हुए वह कमरे में गया और गले में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी मोनिश (25) पुत्र मुबीन की शादी हुजूरपुर थाना क्षेत्र का डीहवा गांव निवासी युवती से तय है। 25 दिसंबर को युवक का विवाह होना था। पिता मुबीन ने बताया कि सोमवार रात को मोबाइल पर बात कर रहा था। रात 12 बजे मोबाइल पर बात करते हुए पुत्र अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह काफी देर तक युवक घर से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों ने देखा वह फंदे से लटक रहा था। इस पर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -रायबरेली : छुट्टा मवेशियों की धमाचौकड़ी से फसल पर छाया संकट

संबंधित समाचार