अयोध्या : गणित में श्रीकांत शर्मा और विज्ञान में अनुपम सिंह रहे प्रथम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मंडल स्तरीय टीएलएम प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रांजल ओझा, पंकज कुमार तथा सुषमा रहीं। गणित विषय में प्रथम स्थान श्रीकांत शर्मा राजकीय हाई स्कूल रसूलपुर हाउस बाराबंकी और विज्ञान विषय में प्रथम स्थान धीरेंद्र वर्मा राजकीय हाई स्कूल बाराबंकी ने हासिल किया। 

सामाजिक विज्ञान विषय में प्रथम स्थान अनुपम सिंह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर अंबेडकरनगर ने प्राप्त किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने सभी प्रतिभागियों को टीएलएम को आकर्षक बनाने के लिए सुझाव दिया। प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुसुम लता मिश्रा और नोडल अधिकारी डॉक्टर बसन्त कुमार राजकीय हाईस्कूल भदौली की देखरेख में आयोजन हुआ।

ये भी पढ़ें -बहराइच : मोबाइल पर बात करते हुए युवक ने किया सुसाइड, छह दिन बाद होनी थी शादी

संबंधित समाचार