बार चुनाव: कल होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, वोट मांगने में जुटे प्रत्याशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। हर साल बार के चुनाव दिसंबर माह में ही होते हैं। बुधवार को अध्यक्ष पद सहित काफी पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव की पूर्व संध्या पर सभी प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर में जाकर अपने लिए वोट मांगे। वहीं अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतनाम सिंह मट़्टू ने मंगलवार को भी अधिवक्ताओं के पास जाकर वोट मांगे।

बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए कुछ दिन पहले ही एल्डर कमेटी के चेयरमैन केवी माथुर की देखरेख में प्रकिया हुई थी। जिसमें 14 दिसंबर को आखिरी सूची प्रत्याशियों की जारी कर दी गई थी। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए ओमेंद्र कुमार पांडेय, अहमद अली अंसारी, रमेश बाबू, राम सिंह लोधी, राजेंद्र प्रसाद लोधी और सतनाम सिंह मट्टू दावेदार है।

इसके अलावा महासचिव सहित काफी पदों के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन कराए। 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। उसी के चलते मंगलवार को भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतनाम सिंह मट्टू ने कचहरी परिसर में काफी अधिवक्ता के पास जाकर वोट मांगे। बुधवार को सभी पदों के लिए वोट डाले जाने हैं। सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहेगा।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : सभासद पति एवं भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, सोने की चैन भी लूट ली...चार पर रिपोर्ट

संबंधित समाचार