अयोध्या: बुधवार को 13 घंटे ठप रहेगी चौक विघुत उपकेंद्र के कई फीडरों की बिजली आपूर्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे तक नहीं मिलेगी बिजली 

अयोध्या, अमृत विचार। निर्माणाधीन रामपथ पर पुराने विघुत संयंत्रों को हटाने का कार्य चल रहा है। सप्ताह भर से चल रहे कार्य के कारण रिकाबगंज चौराहे से लेकर गुदड़ीबाजार चौराहे तक आपूर्ति बाधित हो रही है। इसी के कारण बुधवार को चौक विघुत उपकेंद्र से जुड़े अंगूरीबाग फीडर से 12 मोहल्लों समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति करीब 13 घंटे बंद रहेगी। मंगलवार को अधिशासी अभियन्ता विघुत वितरण खंड प्रथम प्रदीप कुमार वर्मा की ओर से सूचना जारी की गई है। 

जारी सूचना के अनुसार 20 दिसम्बर को रामपथ मार्ग के कार्य के लिए नियुक्त कार्यदायी संस्था मेसर्स आरएण्ड सी द्वारा अंगूरीबाग चौराहे से गुलाबबाड़ी तिराहा तक नए विद्युत तन्त्रों को ऊर्जीकृत करने और पुरानी लाइनों को हटाने का कार्य होने होगा। 

इसके कारण बुधवार सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र चौक के 11 केवी धारारोड एवं हैदरगंज फीडर की विद्युत आपूर्ति पूर्ण एवं आंशिक रूप से बाधित रहेगी। जिससे अंगूरीबाग फीडर के अधीनस्थ आने वाले क्षेत्रों में प्रातः दस से रात्रि दस बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: गैंगस्टर फिरोज अहमद की 4.40 लाख 90 हजार की संपत्ति कुर्क, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार