रामपुर: ठेकेदार ने शासनादेश को ठेंगा दिखाकर पीला ईंट से बना डाली सड़क की नाली, पढ़िए पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/ढकिया, अमृत विचार। ठेकेदार ने शासनादेश को ठेंगा दिखाकर सड़क की नाली का पीला ईंट से निर्माण करवा दिया। इसे देख ग्रामीणों में रोष पनप गया। ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 मधुकर गांव में क्षेत्र पंचायत शाहबाद द्वारा शाहबाद-ढकिया मार्ग से राशन डीलर शराफत की दुकान तक इंटर लाकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन ठेकेदार द्वारा इस सड़क की जो नाली बनवाई जा रही है उसमें पीला ईंटों का उपयोग किया जा रहा है।

जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इंटरलॉकिंग सड़क की जो नाली बनाई जा रही है उसे अब्बल ईंटों से बनवाया जाए। ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: साहब! दबंगों ने जोत दी जमीन...न्यायालय के आदेश को भी हवा में उड़ाया

संबंधित समाचार