सुलतानपुर: फैशन शो में डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने बिखेरा जलवा
सुलतानपुर, अमृत विचार। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के रोजगारपरक पाठ्यक्रम यूजीसी डिप्लोमा विभाग द्वारा पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में पांचवें फैशन शो का वृहद आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध रंगकर्मी व अभिनेत्री डा. सीमा मोदी तथा आरपी शुक्ल सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य प्रो आलोक कुमार सिंह एवं मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
संस्थान के विद्यार्थियों ने स्वनिर्मित परिधान के साथ पांच राउंड रैंप वॉक किया। बीच बीच में एकल नृत्य प्रदर्शन द्वारा उपस्थित जनों का ध्यान भी आकृष्ट किया। इन्होंने बताया कि फैशन डिजाइनिंग के विद्यार्थियों के द्वारा रचनात्मक विचारों से ओतप्रोत होकर मोर के पंख, एल्युमिनियम फाइबर, बंबू एवं सर्पत जैसे पदार्थों से आकषर्णकारी व अचंभित करने वाले कपड़ों का निर्माण किया गया।
इस कार्य में कंप्यूटर ग्राफिक एंड एनीमेशन के विद्यार्थियों ने पूरा सहयोग दिया। फैशन शो में बबीता मौर्य, गीतांजलि व स्वाति ने अपने मनोहर नृत्य से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रमुख कपड़ों को बेहद ही बारीकी के साथ तैयार करने में सुम्बुल नाज शहनाज बानो, रानी तिवारी, सलोनी सोनी व शिल्पा यादव आदि ने योगदान दिया।
फैशन शो के दौरान सुम्बुल नाज ,शहनाज बानो, शालिनी, रानी तिवारी, मधुबाला, सलोनी यादव, खुशबू साहू, गीतांजलि, सलोनी सोनी, दीपशिखा, निधि पांडे, शिल्पा यादव, शिखा मौर्य, जीनत प्रवीन,श्रेया गुप्ता, रिया श्रीवास्तव, इत्यादि विद्यार्थीयों ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: मेडिकल कॉलेज में नहीं मिल रहा इलाज, डॉक्टर लिख रहें बाहर की जांच, समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
