बरेली: युवक ने फंदे पर लटककर दी जान, पत्नी पर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शुरू की जांच

बरेली, अमृत विचार : बारादरी क्षेत्र के हरुनगला में युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक की जेब में सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग और जहरीला पदार्थ खाने से मौत की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित किया गया है।

हाफिजगंज के गांव भरसड़ा निवासी धर्मपाल (40) के बड़े भाई रामचंद्र ने बताया कि 16 साल पहले इज्जतनगर क्षेत्र निवासी कुसुम के साथ उनके भाई की शादी हुई थी। डेढ़ साल पहले मौसेरे भाई राजकुमार ने कुसुम को भगा कर शादी कर ली थी। वह दोनों हरुनगला में किराये के मकान में रहते थे। आरोप है कि उसके भाई धर्मपाल को बुलाकर दोनों ने मारपीट कर फंदे पर लटका दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - फिल्म निर्देशकों को भा रही बरेली, शाही में चल रही शूटिंग

संबंधित समाचार