बरेली: दहेज न मिलने पर पति ने चबाई पत्नी की नाक, छह के खिलाफ FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दहेज न मिलने से नाराज पति ने पत्नी की नाक चबाकर उसे घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। महिला ने ससुराल पक्ष के छह सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

सीबीगंज के महेशपुर निवासी महिला ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसका पांच माह का एक बेटा है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर परेशान करने लगे। पति, देवर, सास, ससुर, ननद उसका उत्पीड़न करने लगे।

वहीं विरोध करने पर पति ने कई बार मारपीट कर घर से निकाला लेकिन पंचायत के चलते हर बार समझौता हो गया। इसके बाद भी आरोपी दहेज की मांग पर अड़े रहे। 15 दिसंबर की शाम ससुराल वालों ने जमकर उसे पीटा। वहीं पति ने गुस्से में अपने दांतो से उसकी नाक चबाकर जख्मी कर दी।

विरोध करने पर घर से निकालते हुए वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। सीबीगंज पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- बरेली: नैनीताल हाईवे पर रांग साइड आ रहे ट्रक ने युवक को कुचला

 

संबंधित समाचार