रायबरेली: सायकिल की गोदाम में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरचंदपुर, रायबरेली। नगर के मुख्य मार्केट में स्थित एक साइकिल के गोदाम में अचानक आग लग गई । जिससे पूरा गोदाम जलकर राख हो गया है । इस अग्निकांड में लाखों की क्षति हुई है। यह घटना मंगलवार देर शाम हुई है। नगर निवासी सरगम जायसवाल की मुख्य मार्केट में साइकिल की बड़ी दुकान है। इसी दुकान के पास उनका गोदाम है। गोदाम में नई साइकिलें , साइकिलों के टायर ट्यूब आदि भरा हुआ था।

मंगलवार की शाम को अचानक दुकान के गोदाम में आग लग गई। पहले तो आग लगने की जानकारी किसी को नही हो पाई, किन्तु जब आग ने विकराल रूप धारण किया और गोदाम से धुएं का झुंड बाहर निकलने लगा तब आसपास के लोगों की उस पर निगाह पड़ी। उसके बाद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। किन्तु तब तक आग ने पूरे गोदाम को अपनी आगोश में ले लिया था । आग लगने से पूरे बाजार में भगदड़ मच गई।

आसपास के लोगों ने पास में स्थित समरसेबल चलाया और सबने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया है। लेकिन तब तक गोदाम में रखा पूरा सामान जलकर राख में तब्दील हो चुका था। दुकानदार ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपए कीमत का सामान जलकर राख हो गया है।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: डंपर ने किसानों को कुचला, एक की मौत, दो‌ गंभीर, मचा कोहराम

संबंधित समाचार