अयोध्या: डंपर ने किसानों को कुचला, एक की मौत, दो‌ गंभीर, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौधा, अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर भरतकुंड टोल प्लाजा के निकट पिपरी गांव के सामने बुधवार भोर में करीब साढ़े 5 बजे मंडी पहुंचाने को वाहन पर सब्जी लाद‌ रहे तीन किसानों को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। घटना में तीनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Untitled-4 copy

जहां शिवम ( 25) पुत्र ओमप्रकाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो घायलों में राम मंगल (25) पुत्र सहदेव व परशुराम (22) पुत्र बुधिराम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हाइवे पर हुए हादसे को लेकर काफी देर तक जाम की स्थिति रही। थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बताया कि डंपर कब्जे में लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: गोंडा: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने डीआरएम संग किया कटरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, मरम्मत कार्यों का लिया जायजा

संबंधित समाचार