बिजनौर: बेहोश होने तक करता रहा दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर हुआ खुलासा... दो आरोपी गिरफतार
बिजनौर, अमृत विचार। हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव में अनुसूचित जाति की युवती के साथ दुष्कर्म कर दरिंदगी करते हुए वीडियो वायरल करने वाले दोनों अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस वीडियो को एक वर्ष पुराना बता रही है।
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव की युवती के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर उसके साथ हुई दरिंदगी का भी खुलासा हुआ। मामले का खुलासा होने पर पता चला कि एक अनुसूचित जाति की यवती को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया और उसके बेहोश होने तक उसके साथ दरिंदगी की गई।
युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए धर्मपुरा गांव के हिरेंद्र व उसके साथी खारी निवासी नवेद को गिरफ्तार किया। हरेंद्र पर दुष्कर्म करने व नवेद पर वीडियो वायरल करने का आरोप है। पुलिस का कहना कि एक वर्ष तक युवती को वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल भी किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेयी ने बताया की दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर: गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने जंगल में लगाया पिंजरा, नौ साल की बच्ची ले चुका जान
