बाराबंकी: विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ स्वागत, विधायक बोले- बिना भेदभाव सबको मिल रहा योजनाओं का लाभ
सिद्धौर, बाराबंकी। जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटवा तथा ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर हुसैन बक्स पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
इस दौरान भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दिनेश रावत ने विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताया और कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, उज्ज्वला योजना समेत कई अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ दे रही है।
इस मौके पर प्रधान कोटवा इंदल रावत, प्रधान मीरापुर संतोष चौरसिया, प्रधान प्रतिनिधि सिपू सिंह, प्रधान नईम समेत कई संभ्रांत लोग व ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं लोगों को शपथ दिलाई गई व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा टीवी रोगियों की बलगम की जांच की गई और आयुष्मान कार्ड का वितरण हुआ। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: बाराबंकी: तीन मंजिला भवन में तैयार हो रहे 288 पीएम आवास, नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को मिलेगी पक्की छत
