जम्मू-कश्मीर में फिर से भूकंप के झटके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके आए। हालांकि, इसका असर सिर्फ श्रीनगर शहर और आसपास के इलाकों में ही महसूस किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप अपराह्न 12.02 बजे आया और इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को रिक्टर पैमाने पर 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके आए। हालांकि, इसका असर सिर्फ श्रीनगर शहर और आसपास के इलाकों में ही महसूस किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि भूकंप अपराह्न 12.02 बजे आया और इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “यह 34.86 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.06 डिग्री पूर्वी देशांतर पर आया।”

इससे पहले, शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता वाला भूकंप जम्मू-कश्मीर में आाया था और इसका केंद्र लद्दाख-तिब्बत बॉर्डर था।

संबंधित समाचार