रामपुर: गाड़ी की आरसी को लेकर ग्राहक व स्टाफ में जमकर मारपीट, CCTV में कैद हुआ वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। कार सर्विस सेंटर पर गाड़ी की आरसी को लेकर हुए विवाद के बाद ग्राहक ने साथियों संग मिलकर स्टाफ के साथ मारपीट कर डाली। घटना की वीडियो सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मामला बुधवार दोपहर करीब तीन बजे का बताया जा रहा है। थाना सिविल लाइन के मोहल्ला ज्वालानगर के रहने वाले सुमित भटनागर ने एक युवक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया है कि वह रामपुर रोड स्थित कार सर्विस सेंटर पर कार्यरत हैं। उसका कहना है कि वह दोपहर के समय सेंटर पर था। तभी एक ग्राहक सेंटर पर आया।

गाड़ी की आरसी को लेकर उससे अभद्रता करने लगा। जब स्टाफ द्वारा विरोध किया गया तो उसने अपने साथियों को संग मारपीट पर उतारू हो गया। इससे सेंटर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हंगामा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। युवक व उसके साथी मौका पाकर फरार हो गए, जबकि मारपीट व हंगामे के वीडियो सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: बरेली ग्रुप की एनसीसी कैडेट टीम केरल ट्रैकिंग कैंप के लिए रवाना

संबंधित समाचार