बरेली: क्रिसमस के लिए बाजार हुए गुलजार, गिरजाघरों में भी साज- सज्जा की हो गई शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। क्रिसमस को लेकर इसाई समुदाय के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए शहर के बाजार भी खुब अच्छी तरह से सज गए हैं। लोग बाजार से बच्चों को सांता क्लॉज बनाने के लिए कपड़े व केप खरीद रहे हैं, तो वहीं लड़कियां भी क्रिसमस ट्री सजाने के लिए इस बार आए नए साज- सज्जा का सामान खरीद कर घर ला रही हैं।

क्रिसमस को लेकर गिरजाघरों में भी जोर- सोर से साफ- सफाई के साथ रंग- रोगन व सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। 25 दिसंबर को होने वाला क्रिसमस पर्व के लिए बाजार में सांता क्लॉज के कपड़े, मास्क, केप, क्रिसमस ट्री, स्टार, बैलून, डिजाइनर मोमबत्ती, शिमर व बेल्स आदि उपलब्ध है। इस बार स्नो क्रिसमस ट्री लोगों को अपनी ओर आकर्षक बनाने का काम कर रहा हैं। वहीं स्पार्कल बेल्स ने भी अपनी जगह लोगों के दिलों में बना ली है। 

शहर में शुरू हो गई तैयारियां 
यीशु के आगमन के पूर्व क्रिसमस का ईसाई समाज के लोगों में उल्लास छाने लगा है। शहर के क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च सहित अन्य चर्चों में रंग रोगन के साथ साज-सज्जा शुरू हो गई है। यीशु के जन्मोत्सव के लिए ईसाई समाज ओर से एक महीने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसे आगमनकाल कहा जाता है। इन दिनों सभी यीशु से अपनी गलतियों और भूलचूक से हुए पाप की माफी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। क्रिसमस के 5 दिन पूर्व से गिरिजा घरों के पल्ली, पुरोहित और अन्य धर्मावलंबी मिलकर घर-घर जाकर यीशु के आगमन की तैयारी करते हैं।

दाम 
क्रिसमस ट्री - 50- 2000 रुपए 
स्नो क्रिसमस ट्री - 400- 3000 रुपए 
स्पार्कल बेल्स - 150- 250 रुपए पैक  
स्नो शिमर - 800- 1000 रुपए के दस झालर
सांता के कपड़े - 100- 1000 रुपए
सांता मास्क - 100- 200 रुपए
केप - 10- 25 रुपए
बैटरी मोमबत्ती - 100- 300 रुपए
क्रिसमस पालना सेट - 500- 2500 रुपए 
क्रिसमस स्नो पाइन पुष्पांजलि - 25- 700 रुपए 

साज सज्जा व्यापारी आर के देवल ने बताया कि इस साल पिछले कुछ सालों के मुकाबले अच्छी बिक्री हुई है इस बार बाजार में स्नो क्रिसमस ट्री व स्त्रो पाइन पुष्पांजलि नई आई है इस लिए इसे लोग खुब पसंद कर रहे  हैं।

संबंधित समाचार