अमेठी: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। जिले के थाना जामों के एक गांव में कमरे की छत में लगे हुक में दुपट्टे के सहारे नवविवाहिता का शव लटकते हुए मिला। जबकि उसी कमरे में उसका पति भी सोया था। मायके वालों का आरोप है कि पहले उसे जान से मारा गया है, बाद में उसे दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकाया गया है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। 

गुरुवार की सुबह राजकुमारी पत्नी कृष्ण सरोज (25) निवासी ग्राम रानीपुर मजरे कटारी का फांसी के फंदे पर लटकता हुआ शव मिला। परिजनों ने बताया कि रात्रि में हम सब लोग हंसी खुशी के साथ खाना खाया। उसके बाद राजकुमारी अपने पति कृष्ण कुमार के साथ कमरे में सोने चली गई थी। 

सुबह देर तक नहीं उठे थे तो मृतक की सास ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो आंखे दंग रह गई। बहू का पंखे के हुक में दुपट्टा के सहारे फांसी के फंदे से लटकता शव देखकर आंखे फटी की फटी रह गई। उसी कमरे में सो रहे बेटे कृष्ण कुमार को नींद से जगाया। नींद से जागे कृष्ण कुमार ने पत्नी को फांसी के फंदे पर लटकता देख वह भी दंग रह गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पीएम के लिए भेज दिया। वहीं ससुराल पक्ष वालों में बताया कि कृष्ण सरोज लुधियाना शहर में रहता है। अभी तीन दिन पहले वह घर आया था। बुधवार को अपनी पत्नी को कस्बा जामों बाजार में समान की खरीददारी के लिए साथ में ले गया था। 

कृष्ण कुमार की शादी हिंदू रीति रिवाज से 5 वर्ष पहले बड़े धूमधाम से कपूर चंद सरोज की बेटी राजकुमारी से हुई थी। मृतक के मायके वालों की माने तो ससुरालीजन दो पहिया गाड़ी की मांग कर रहे रहे थे। उनकी मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी को फांसी के फंदे से लटकाकर जान से मार दिया।

यह भी पढ़ें:-संत कबीर नगर: सीएम योगी का ऐलान- बखिरा के पीतल बर्तन उद्योग को विश्वकर्मा योजना से जोड़ा जाएगा

संबंधित समाचार