पीलीभीत: पत्नी को फोन पर दे दिया तीन तलाक, अब रचाया दूसरी महिला से निकाह..जानिए पूरा मामला
पीलीभीत, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाले जाने के बाद मायके में रह रही विवाहिता को पति ने फोन कर गाली गलौज की। फिर तीन तलाक दे दिया।
बरखेड़ा कस्बे के वार्ड नंबर दस की निवासी सोनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका निकाह बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के ग्राम केसरपुर निवासी अमन से सात जनवरी 2018 को हुआ था। शुरुआत से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना मारकर प्रताड़ित करते थे। बाइक, वाशिंग मशीन, एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके में रह रही थी।
नौ दिसंबर 2023 को पति ने मोबाइल पर कॉल कर गाली गलौज की। इसके बाद फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। पीड़िता का कहना है कि अब पता चला है कि पति ने दूसरी महिला से निकाह भी कर लिया है। पुलिस ने पति अमन, जाविर, नन्ही, सब्बू, सितारा, खैरु निशां, कमल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: चौराहा पर चाय पी रहे युवक पर हमला कर दांत से चबाई उंगली, राहगीरों ने बचाया..जानिए पूरा मामला
