रायबरेली: अराजक तत्वों ने तोड़ा विधायक के नाम का लोकार्पण पत्थर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊंचाहार/रायबरेली, अमृत विचार। सरायं हरदो सम्पर्क से कमोली संपर्क मार्ग का पूर्व कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ने बुधवार को उद्घाटन किया था। जिस पर लगाए गए सिलापट को रात में ही अराजक तत्वों ने तोड़ कर जमीन पर गिरा दिया। गुरुवार को ग्राम प्रधान ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

सरायं हरदो संपर्क मार्ग से कमोली संपर्क मार्ग तक लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाई गई एक किलोमीटर पक्की सड़क का सपा विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार को उदघाटन किया था। आरोप है कि अराजक तत्वों द्वारा रात में ही उस उदघाटन के सिलपट को तोड़कर जमीन पर गिरा दिया गया। जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।

प्रधान शिवप्रकाश ने अपने सहयोगी नरेंद्र शुक्ल, सपा नेता सुनील दुबे, विवेक यादव, अमरनाथ पाल, आदि ने बताया कि हमेशा गांव के पास अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस प्रशासन द्वारा समय रहते यदि अंकुश ना लगाया गया तो बड़ी घटना घटित हो जाएगी। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान शिवप्रकाश द्वारा मामले का प्रार्थना पत्र दिया गया है। स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार