रायबरेली: हादसे को दावत दे रहा बिजली का पोल, शिकायत पर जेई और एसडीओ करते हैं बदसलूकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सलोन/रायबरेली, अमृत विचार। नगर पंचायत और विद्युत विभाग की आपसी तनातनी से स्थानीय लोगों की जान पर बन आई है। नाला खोदाई के दौरान बिजली का खंभा घरों की ओर झुक गया है, जो हादसे को दावत दे रहा है। दरअसल, यह खंभा इस हद तक झुक गया है कि कभी भी घरों पर गिरने को तैयार है। इससे न सिर्फ घर में रहने वाले बल्कि गली से रोजाना गुजरने वाले लोगों को खतरा है।

 ग्रामीण विभागीय अधिकारियों को फोन पर बिजली खंभे के हादसा होने की जानकारी देते हैं तो उनसे जेई और एसडीओ बदसलूकी से बात करते हैं। सलोन कस्बे के पुरानी सब्जी मंडी के समीप नगर पंचायत की तरफ से पौने दो करोड़ का नाला बनाया जा रहा है।गुरुवार को नाला खोदाई के दौरान सूरजपाल साहू के घर से रवि मेडिकल स्टोर के समीप लगा बिजली का खम्बा लोगो के घरों की तरफ झुक गया था।

इस दौरान कई लोग तो घरों को छोड़कर बाहर की ओर निकल आए। मामले की सूचना जब स्थानीय लोगो ने जेई रंजन कुमार दी तो उन्होंने गैर जिम्मेदाराना जवाब दिया। जेई ने कहा कि हम क्या करे, नगर पंचायत वाले को फोन कर बोलो गड्ढा क्यो खोदा है। वहीं एसडीओ इंदु शेखर का कहना है कि नगर पंचायत वाले गड्ढा खोदे हैं, उनसे बात करो मुझको फोन कर नियम मत बताओ। 

नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्र शेखर रस्तोगी का कहना है कि बिजली का खंभा किससे पूछकर विभाग ने लगाया है। जनहित में कोई कार्य के दौरान अगर व्यवस्था बिगड़ी है तो उसमें सुधार करना सम्बंधित (विद्युत विभाग) की जिम्मेदारी है। बिजली विभाग के सभी खंभे सड़ चुके है। रिवेम्प योजना के तहत उसे दुरुस्त कराना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: अराजक तत्वों ने तोड़ा विधायक के नाम का लोकार्पण पत्थर

संबंधित समाचार