उन्नाव में अनियंत्रित डंपर ने ई-रिक्शा को सामने से मारी टक्कर, एक की मौत, दस घायल
उन्नाव। उन्नाव अंतर्गत पुरवा अचलगंज मार्ग पर अनियंत्रित डंपर ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा में बैठे लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी का घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां गंभीर हालत देखते हुये डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें मौरावां थाना क्षेत्र के असरीखेड़ा निवासी ई रिक्शा चालक धीरेंद्र अपनी बहू गुड़िया व मोहन खेड़ा निवासी एक परिवार के 10 लोगों साथ ई रिक्शा से अचलगंज स्थित मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। पुरवा अचलगंज मार्ग पर गदोरवा गांव के पास अचलगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने ई-रिक्शा में सामने से टक्कर मार दी। घटना में ई रिक्शा में सवार रामकली (60) पत्नी संतू, कांति (25) पत्नी उमेश ,गुड़िया (35) पत्नी दिनेश, पूनम (45 ) पत्नी रामगुलाम, मानसी (3) पुत्री दिनेश, दिव्यांशी (1 ) पुत्री दिनेश, प्रांशु(7) पुत्र रामगुलाम, दिव्यांशु (6) पुत्र राम गुलाम, खुशी (13) पुत्री रामगुलाम, खुशबू (9) पुत्री रामगुलाम व चालक धीरेंद्र (30) गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना के बाद पुरवा अचलगंज मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर सीओ दीपक सिंह कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम हटवाने के साथ ही एंबुलेंस व निजी साधनों से घायलों को इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुये सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में गुड़िया की इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हैं पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। जिला अस्पताल में घायलों की स्थिति अभी गंभीर बनी हुयी है।
यह भी पढ़ें: औरैया: सर्दी ने दिखाना शुरू किया अपना सितम, न्यूनतम पारा 8 डिग्री तक पहुंचा, ठंड से कांपे लोग
