औरैया: सर्दी ने दिखाना शुरू किया अपना सितम, न्यूनतम पारा 8 डिग्री तक पहुंचा, ठंड से कांपे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया। जिले में सर्दी नें अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार  को अब तक सबसे ठंडा दिन रहा। आज न्यूनतम तापमान 08 डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान गिरने से गेहूं के किसानों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। मौसम वैज्ञानिक  इस सप्ताह से अगले सप्ताह तक बादल छाए रहने के साथ तापमान और गिरने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं।

देश मे पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर जिले में दिखने लगा है। गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अधिक से गिरावट दर्ज की गई है। खासकर सुबह और शाम के समय पारा गिरना शरू हो गया है। हाड़ कंपाने वाली सर्दी शुरू हो चुकी है। लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव का भी सहारा लेते दिखाई पड़ रहे हैं। न्यूनतम तापमान 08 से नौ डिग्री व अधिक तम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। सर्दी का सितम शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में दिखना शुरू हो

दिबियापुर नगर पंचायत नें लगवाए अलाव

 लगातार गलन बढ़ने से सर्दी से बचाव के लिए अलाव भी सहारा बन रहे है। शीतलहर शुरू हो गई है। इसके बाद चौराहों तिराहों पर नगर पंचायत  की ओर से लगवाए जा रहे है। चेयरमैन राघव मिश्र ने बताया कि अलावों से नगरवासियों को आग सेंककर राहत की सांस मिले। इन दिनों लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार से तापमान में तेज गिरावट होने के कारण राहगीर सड़क किनारे लगे अलाव सेंकते भी नजर आए। 

गेंहूं की फसल के लिये सर्दी लाभदायक

तापमान गिरने से गेहूं की फसल करने वाले किसान खुश नजर आ रहे हैं। गांव ऊमरसाना निवासी किसान आशीष तिवारी का कहना है कि तापमान में कमी के रहते गेहूं की फसल की बाढ़ प्रभावित हो रही थी। पारा लुढ़कने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। गेहूं की फसल का अभी शुरुआती समय है। यह मौसम गेहूं की फसल लिए लाभदायक और  उपयुक्त है।उन्होनें यह भी बताया कि पारा से बचाव के लिए आलू की फसल में पानी लगाते रहने से आलू की फसल भी अच्छी होने की अच्छी संभावनाएं रहतीं हैं।

यह भी पढ़ें:  उन्नाव: आदर्श गंगाघाट स्टेशन बनने का कार्य शुरू, राजीव नगर बस्ती पर मंडराया खतरा, जानिये क्यों परेशान हैं निवासी

संबंधित समाचार