प्रयागराज: महर्षि विद्या मन्दिर नैनी में किया गया वार्षिक उत्सव का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, नैनी, अमृत विचार। महर्षि विद्या मन्दिर सीनियर सेकण्डरी स्कूल दूरवाणी नगर नैनी में गुरुवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का श्रीगणेश श्रीगुरू पूजन से हुआ। भारतीय संस्कृति का अनुपालन एवं अतिथि देवो भव की भावना से ओतप्रोत मुख्य अतिथि अधीक्षक केन्द्रीय कारागार , नैनी रंगबहादुर पटेल प्रयागराज का तिलक, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथि सत्कार किया। 

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा चन्दोला ने स्वागत संबोधन से मुख्य अतिथि तथा उपस्थित अन्य गणमान्य जनों का हार्दिक अभिनन्दन एवं अतिथि सत्कार किया। साथ ही विद्यालय की विविध उपलब्धियों के बारे में सबको अवगत कराया। उदघाटन समारोह की कड़ी में ध्वजारोहण एवं मशाल जलाया गया। कार्याक्रम में उड़ान भरने के लिए गुब्बारे एवं कबूतर उड़ाया गया। प्रारंभ में छात्र-छात्राओं द्वारा मार्चपास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें विद्यालय का मुख्य बालक एवं मुख्य बालिका ने विद्यालय ध्वज को प्रधानाचार्या पूजा चन्दोला को आरोहण करने हेतु अर्पित किया। करतल ध्वनियों से विद्यालय प्रांगण गूँज उठा, बच्चों का उत्साह देखने योग्य रहा। 

प्रयागराज महर्षि विद्या मन्दिर नैनी में किया गया वार्षिक उत्सव का आयोजन (1)

छात्र-छात्राओं ने गणेश वन्दना, राधाकृष्ण नृत्य, जुम्बा नृत्य, वन्दे मातरम नृत्य, साड़ी ड्रिल, योगा, फन ड्रिल, बैग पैकिंक रेस, सेक रेस, डम्बब ड्रिल, थ्री लेग रेस, ताइकांडों, पिरामिड, आंचलिक सम्मिश्रणलोक नृत्य, धीमी साइकिल दौड़, रस्सा कसी , गेंद-बाल्टी दौड़ आदि मनमोहक एवं आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को यादगार बना दिया। 

मुख्य अतिथि श्रीरंगबहादुर पटेल अधीक्षक केद्रीय कारागार नैनी ने अपने उदबोधन में बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की विशेष रूचि एवं कलात्मक प्रतिभा प्रशंसनीय रही। शिक्षा का उद्देश्य बालक का विभिन्न तरीकों से विकास करना है। मुख्य अतिथि महोदय एवं प्रधानाचार्या जी ने मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अन्य गणमान्य महानुभावों का आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया। राष्ट्रगान के पश्चात् कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें:- प्रयागराज: महिला की मौत के मामले में पति, देवर और उसकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार