हरदोई: परीक्षा दे कर लौट रहे सभासद पुत्र की हादसे में मौत, दो साथी घायल
बिलग्राम, हरदोई। बीए की परीक्षा देने के बाद ऑटो पर सवार हो कर घर लौट रहे सभासद पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्त बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए। बताते हैं कि बिलग्राम-साण्डी रोड़ पर दुर्गागंज के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई।
बताया गया है कि साण्डी कस्बे के मोहल्ला ऊंचा टीला निवासी सभासद रविशंकर यादव का 18 वर्षीय पुत्र आदेश कुमार गुरुवार को मल्लावां के दिव्य कृपाल डिग्री कालेज में बीए की परीक्षा देने गया हुआ था। साथ में दो दोस्त सुरजीत और सुमित भी थे। शाम को सारे साथी ऑटो पर सवार हो कर वापस घर लौट रहे थे।
उसी बीच बिलग्राम-साण्डी रोड पर एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने ऑटो में ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिसमें आदेश की वहीं पर मौत हो गई, जबकि सुरजीत और सुमित सुमित बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। हादसे के बाद ऑटो ड्राइवर वहां से भाग निकला। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा में वही आएं जिनके पास निमंत्रण, सीएम योगी ने दिए निर्देश, होटलों की बुकिंग हो कैंसल
