बिजनौर : पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर, जानिए मामला
बिजनौर। नेशनल हाईवे पर हरे भरे आम के पेड़ों के कटान को लेकर चौकी प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम नगला इस्लाम में पुलिस के संरक्षण से आम के हरे भरे पेड़ों का कटान किया जा रहा था, जिसकी सूचना थाना प्रभारी उदय प्रताप को मिली। वह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भारी मात्र मे कटी लकड़ी व लकड़ी काटने वाले ओजारों के साथ 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि पांच आरोपी मौके से फरार होने में कामियाब हो गए। इसकी जांच पुलिस अधीक्षक ने की।
जांच करने के बाद पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभरी अनिल ग़ुज्जर व सिपाही सचिन व श्यामवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्यवाही से क्षेत्र की जनता में पुलिस अधीक्षक के प्रति सम्मान की भावना पैदा हुई।
ये भी पढ़ें : बिजनौर : जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने जेल का किया निरीक्षण
