पीलीभीत: एक जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे कोटेदार, राज्यमंत्री और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर भरी हुंकार
पीलीभीत, अमृत विचार। जिलेभर के कोटेदारों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमे मांगे पूरी न होने पर एक जनवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: फंदे से लटका मिला लापता युवक का शव, परिवार को हत्या का शक
उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण हप्पू, प्रदेश संयुक्त संयुक्त पारुल सिुंह, नगर अध्यक्ष अर्पित सिंह की अगुवाई में कोटेदार जमा हुए। इसके बाद पहले कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट और फिर राज्यमंत्री के आवास पर पहुंचकर अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि अन्य प्रदेशों की भांति उत्तर प्रदेश के कोटेदारों के लाभांश में भी वृ़द्धि की जाए।
लाभांश वृद्धि की मांग लंबे समय से की जाती रही है। हरियाणा, गोवा, दिल्ली में 200 रुपये प्रति क्विंटल, महाराष्ट्र में 250 रुपये, उत्तराखंड में 180 रुपये प्रति क्विंटल और राजस्थान में बीस हजार रुपये प्रति कोटेदार मानदेय दिया जा रहा है। जबकि उत्तर प्रदेश में अभी भी 90 रुपये प्रति क्विंटल का लाभांश कोटेदारों को दे रही है। इसे बढ़ाने की मांग पूरी न की गई तो एक जनवरी से हड़ताल की जाएगी।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: 142 सांसदों के निलंबन के खिलाफ इंडिया गठबंधन का धरना, माइक बंद कराने पर नोकझोंक...जमकर नारेबाजी
