Kanpur News: कुएं में मिला लापता युवक का शव… पांच दिन से था लापता, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कुएं में लापता युवक का शव मिला।

कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र में खेतों के बीच बने कुएं में युवक का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र में खेतों के बीच बने कुएं में युवक का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।

बिधनू दलेलपुर गाँव निवासी राजाबाबू का 19 वर्षीय बेटा पवन रविवार को काम करने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। शुक्रवार दोपहर पांच दिन बाद कुएं में उसका शव पड़ा मिला। कुँए में शव मिलने से दुर्गंध आने पर जानकारी हुई। परिजनों ने हत्याकर शव फेंकने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: वृद्धा ने खुद को मारी गोली… मचा हड़कंप, हैलट अस्पताल में चल रहा इलाज, कारण स्पष्ट नहीं

 

संबंधित समाचार