रायबरेली: सीएचसी गेट के सामने गर्भवती ने बच्चे को दिया जन्म, अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप
जगतपुर/रायबरेली, अमृत विचार। विकास क्षेत्र के सुल्तानपुर जनौली की रहने वाली एक गर्भवती महिला दर्द से कराह रही थी तभी एंबुलेंस की मदद से उसे जगतपुर सीएचसी ले जाया गया जहां पर एंबुलेंस से उतरने के बाद महिला ने सीएससी गेट के सामने ही एक बच्ची को जन्म दे दिया।
शुक्रवार को सुल्तानपुर जनौली की रहने वाली फूला देवी पत्नी पंकज प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। जिसको एंबुलेंस की मदद से जगतपुर सीएचसी ले जाया गया लेकिन गर्भवती महिला व उसके परिजनों द्वारा एंबुलेंस से सीएससी गेट पर उतार लिया और दर्द बढ़ने लगा जिसको लेकर मौजूद महिलाओं ने किसी तरह से साड़ी लगाकर सड़क पर ही प्रसव कर दिया।
सूचना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया वहीं आशा बहु व स्टाफ नर्स मौके पर पहुंची। सीएचसी के अधीक्षक प्रजेश श्रीवास्तव ने बताया है। कि एंबुलेंस से परिजनों द्वारा गेट पर ही उतर गई थी और दर्द अचानक बढ़ गया जिससे गर्भवती महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया दोनों को सीएससी में भर्ती कराया गया जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
यह भी पढ़ें;-रायबरेली: कोविड के नए स्टेन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट- 2023 में अब तक मिले 228 संक्रमित
