पीलीभीत: कॉलोनी की सड़क के लिए नलकूप से बिना अनुमति ले जा रहे थे पानी, नगर पालिका टीम ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: शहर में पेयजल और वाटर टैंक भरने के लिए बनाए गए ओवरहैंड टैंक और हाईडेंट की सुरक्षा हवा हवाई है। टनकपुर हाईवे पर यशवंतरी देवी मंदिर के पास बने नलकूप से एक ठेकेदार का कर्मचारी बिना नगरपालिका से परमिशन लिए ही पानी का टैंकर भरकर ले जाने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिका की टीम ने पकड़ लिया। चेयरमैन ने नियम विरुद्ध तरीके से पानी लेने के मामले में जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। इस पर जलकल प्रभारी ने जुर्माना वसूल चेतावनी देकर छोड़ा।

मामला शुक्रवार दोपहर का है। बनकटी रोड पर एक कॉलोनी की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए पानी की आवश्यकता पड़ रही थी। इस पर ठेकेदार ने टनकपुर हाईवे के पास बने नलकूप से अपने निजी टैंकर में बिना अनुमति के पानी भरवाना शुरु कर दिया।

टैंकर कॉलोनी के लिए जा रहा था कि जलकल प्रभारी तारिक हसन ने उसे पकड़ लिया। रसीद मांगी गई तो कर्मचारी कुछ नहीं दिखा सके। जल कल प्रभारी ने चेयरमैन डॉ. आस्था को सूचना दी। ठेकेदार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने कई रसूखदारों से बात कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी।

जलकल प्रभारी ने चेयरमैन को जानकारी दी। चेयरमैन के निर्देश पर 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। हिदायत दी गई कि अगर पानी की आवश्यकता है, तो उसकी सूचना कार्यालय में दें। इसके बाद पानी लेने की अनुमति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: बच्चों को भेजा स्कूल और पति के जाते ही महिला ने खुद को लगाई आग, मची खलबली 

संबंधित समाचार