पीलीभीत: बच्चों को भेजा स्कूल और पति के जाते ही महिला ने खुद को लगाई आग, मची खलबली
पीलीभीत/बरखेड़ा, अमृत विचार। एक महिला ने घरेलू कलह में डीजल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। चीखने चिल्लाने पर परिवार वाले आ गए और बचाने का प्रयास किया। महिला को अस्पताल भर्ती कराया गया है।
घटना थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुरी की है। बताते हैं कि यहां की रहने वाली रेशमा देवी का अपने पति जियालाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद महिला ने दोनों बच्चे आठ वर्षीय विमलेश, छह वर्षीय राहुल को स्कूल भेजा। इसके बाद पति भट्टे पर काम करने चला गया। फिर महिला ने खुद को डीजल छिड़क आग लगा ली।
महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य बाहर आए और महिला को आग की लपटों में घिरा देखा तो दंग रह गए। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई। फिर महिला को एंबुलेंस से सीएचसी बरखेड़ा लाए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: झोपड़ी में सो रही थी मां-बेटी, अचानक लग गई आग...सामान जलकर हुआ राख
