बिजनौर: हिमगिरी एक्सप्रेस से धुआं उठने से मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एस-5 एसी बोगी के ब्रेक शू जाम होने से ब्रेक वाइंडिंग में लगी आग, टेक्नीशियन टीम ने जांच के बाद 11:58 बजे ट्रेन को नगीना से किया रवाना

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। शुक्रवार को हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन की एस-5 एसी बोगी के ब्रेक शू जाम होने से ब्रेक वाइंडिंग में आग लगने तथा धुआं उठने से हडकंप मच गया। टेक्नीशियन टीम ने जांच के बाद 11:58 बजे ट्रेन को नगीना से सुरक्षित रवाना किया।

शुक्रवार की सुबह जम्मू तवी से चलकर हावड़ा जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन 12332 की एस-5 बोगी के एक्सेल वाइंडिंग में आग लग गई और धुआं उठने।  बूंदकी रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रेन के पहिये से धुआं निकालता देखा गया। धुआं बोगी में घुसते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रैक के पास खेतों में काम कर रहे किसानों के इशारे पर टेक्नीशियन टीम ने वॉकी-टॉकी से चालक को सूचना दी।

धुआं देख चालक राजकुमार ने मठेरी रेलवे फाटक के करीब खंबा नंबर 1478 पर ट्रेन रोक दी। इसके बाद यात्रियों को बोगी से निकाला गया। ट्रेन में चल रही टेक्नीशियन टीम ने आग बुझाने वाले सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया। बोगी के ब्रेक एक्सल में आग लगने की सूचना स्टेशन मास्टर नगीना सतवीर सिंह ने कंट्रोल रूम को देकर ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर रोक लिया।  इस बीच जीआरपी व सिविल पुलिस  भी मौके पर पहुंच गई।

एफएसओ अनुराग तोमर के नेतृत्व में अग्निशमन कमियों व टेक्नीशियन अधिकारियों के नेतृत्व में रेलवे टेक्नीशियन टीम ने ब्रेक शू की जांच की। दोनों टीमों के संतुष्ट होने पर करीब 21 मिनट बाद 11:58 बजे ट्रेन को मुरादाबाद के लिए सुरक्षित रवाना कर दिया गया। ट्रेन को स्टेशन पर रोके जाने से डबल फाटक बंद रह। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हरिद्वार से नगीना होकर आने-जाने वाली बस सवाएं भी प्रभावित हुईं।

ये भी पढ़ें:- सीएम योगी का मुरादाबाद मंडल दौरा कल, बिलारी और नजीबाबाद में कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

संबंधित समाचार