संभल : किसानों के सच्चे हितैषी थे चौधरी चरण सिंह, संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। संभल में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और विचार रखे।

संभल में हल्लू सराय तिराहा पर स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर  कार्यक्रम हुए। जिसमें जाट समाज, राष्ट्रीय लोकदल, भारतीय किसान यूनियन की ओर से पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस बीच हवन में भी आहुतियां देकर कामना की गई।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने तमाम कार्य करते हुए किसानों को सहूलियतें दिलाने का काम किया। चौधरी चरण सिंह ने जो कुछ किसानों के लिए किया उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। यहां सीओ अनुज कुमार चौधरी, कोतवाल पवन कुमार ने भी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के नेता अकीलुर्रहमान खां, जाट समाज के चौधरी अरविंद सिंह एडवोकेट, चौधरी महिपाल सिंह, चौधरी विजयपाल सिंह समेत तमाम लोग रहे।

ये भी पढ़ें : संभल : बिजली बकाए पर कनेक्शन काटने पहुंची टीम से मारपीट, बनाया बंधक 

संबंधित समाचार