बिजनौर : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

स्योहारा (बिजनौर), अमृत विचार। घर वापस जाते समय बाइक सवार दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।  मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित ग्राम बरखेड़ा के निकट अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी, जिसमें मौके पर 28 कफील पुत्र खुर्शीद अहमद ग्राम उदयपुर थाना रेहड़ की मौत हो गई । जबकि 30 रिज़वान पुत्र मास्टर तसलीम निवासी ग्राम उदयपुर गंभीर रूप से घायल हो गया है।  घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी धीरज कुमार सोलंकी ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से रिजवान की गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि मृतक के परिजनों को पुलिस द्वारा सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : बिजनौर: हिमगिरी एक्सप्रेस से धुआं उठने से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार