यूपी में गरीबी और भुखमरी से कोई मौत नहीं होगी : योगी आदित्यनाथ
बिजनौर, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयोजित जनसभा में नजीबाबाद को याद करते हुए कहा कि उनका नजीबाबाद से पुराना नाता रहा है।वह बचपन में नजीबाबाद आते-जाते रहे हैं।उन्होंने पुरानी सरकारों पर निशाना साधा। आगे उन्होंने कहा कि अब यूपी में ना कोई कर्फ्यू है ना कोई पंगा है अब यूपी सिर्फ चंगा है।
नजीबाबाद के दा होरिजन स्कूल में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्घाटन किया। आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यूपी में माफिया का बोलबाला नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि अब यूपी में गरीबी और भुखमरी से कोई मौत नहीं होगी इसकी गारंटी देने के लिए डबल इंजन की सरकार आई है। सरकार ने गरीब लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड जैसी योजनाएं चलाई है और उनका लाभ मिल रहा है।
गरीब लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है।किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ का भी जिक्र किया। उन्होंने आगे कहा कि कावड़ यात्रा भी निकल रही है और त्यौहार भी शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा रहे हैं । आप यूपी के लोग कर्फ्यू ,दंगा जैसी चीजों को भूल चुके हैं। उन्होंने लाभार्थियों से मंच पर लाभ के बारे में पूछा। लाभार्थी मनीष ने मंच पर बताया कि उसकी पित्त की थैली का ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड की वजह से हो पाया है।उन्होंने लाभार्थियो से मंच पर राशन मिलने के बारे में भी पूछा।
इस मौके पर उन्होंने बिजनौर और नजीबाबाद का जिक्र करते हुए कहा कि नजीबाबाद से उनका पुराना नाता रहा है।मैं बचपन से ही नजीबाबाद में आते-जाते रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित करने के सपने को साकार करने की शपथ दिलाई।कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया,जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बाबी,जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह विधायक अशोक कुमार राणा, सुशांत सिंह,पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, पूर्व सांसद डा यशवंत सिंह, भारतेन्दु सिंह आदि मौजूद रहे।
दंगा व कर्फ्यू जैसी चीजों को भूल चुके हैं यूपी के लोग
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा भी निकल रही है और त्योहार भी शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा रहे हैं। यूपी के लोग कर्फ्यू, दंगा जैसी चीजों को भूल चुके हैं। उन्होंने लाभार्थियों से लाभ के बारे में पूछा। लाभार्थी मनीष ने मंच पर आकर बताया कि उसकी पित्त की थैली का ऑपरेशन आयुष्मान कार्ड की वजह से हो पाया है। उन्होंने लाभार्थियो से राशन के बारे में भी पूछा। इस मौके पर उन्होंने भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित करने के सपने को साकार करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, जिला प्रभारी हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बाबी, जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक अशोक कुमार राणा, सुशांत सिंह, पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, भारतेन्दु सिंह आदि मौजूद रहे।
खास बातें --
1-बिजनौर व नजीबाबाद से पुराना नाता बताया।
2- गंगा एक्सप्रेस वे को मेरठ से वाया बिजनौर नजीबाबाद होते हुए हरिद्वार जोड़ने की बात कही।
3- जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने 19 मिनट के भाषण में विकास व सरकार की उपलब्धियां को गिनाया।
4- मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना के तहत दीपावली के बाद होली को भी रसोई गैस सिलेंडर दिलवाने का वादा किया।
5- विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदर्शनी का अवलोकन व बच्चों को अन्न प्राशन भी कराया।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर : मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर आई सामने, पुलिस ने टांग पकड़ शव को घसीटा
