कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में 2 मजदूरों की मौत, 10 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। जिले के पिपरी कोतवाली के चलौली गांव के समीप शनिवार को कोहरे के कारण ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग बुरी तरह हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जानकारी के मुताबिक करारी के बंधुरी रसूलपुर गांव निवासी संतलाल ऑटो चलाता है। 

शनिवार सुबह वह गांव से बिहारी, दुखीलाल, तुलसी, सिकंदर, राजुल, नर्मदा, लवकुश विजय, घुलम, मोहित और अरविंद व अन्य के साथ प्रयागराज जा रहा था। ऑटो में बैठे सभी शहर मजदूरी करने जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब आठ बजे ऑटो पिपरी इलाके के चलौली गांव के पास पहुंचा। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कोहरे और धुंध की वजह से ऑटो में टक्कर मार दी।

घटना में सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गये। सड़क पर चीख-पुकार मच गई। शोर मचने के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी मोहित (25) और अरविंद (24) को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। 

मोहित की हालत नाजुक होने पर उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान मोहित की भी मौत हो गई। वहीं घायलों की भी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने सभी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेज दिया। दोनो की मौत से परिवार में कोहराम मच हुआ है। 

परिवार वालों ने बताया कि अरविंद की शादी एक साल पहले दिसंबर में ही हुई थी। मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। शाम को मोहित का भी शव गांव पहुंच गया। दोनों एक ही गांव में रहते थे। एक गांव में एक साथ दो लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें:-अब अयोध्या के लिए Air India की भी फ्लाइट, जानिए कब से शुरू होगी सर्विस और कितना है किराया

संबंधित समाचार