बरेली के राजेश अग्रवाल बने भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छह बार के लगातार विधायक राजेश अग्रवाल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया है। संगठन के बारे में उनका लंबा अनुभव है। इससे पहले वह प्रदेश की कार्यकारणी में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। कैंट विधान सभा से विधायक राजेश अग्रवाल को शनिवार को भाजपा के …

बरेली, अमृत विचार। छह बार के लगातार विधायक राजेश अग्रवाल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया है। संगठन के बारे में उनका लंबा अनुभव है। इससे पहले वह प्रदेश की कार्यकारणी में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

कैंट विधान सभा से विधायक राजेश अग्रवाल को शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीयध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी टीम में अहम जिम्मेदारी दी है। पहली बार उन्हें केंद्रीय कमेटी में पदाधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वह प्रदेश की कार्यकारणी में कोषाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। राजेश अग्रवाल ने बताया कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व दिया है उसे निष्ठा के साथ निभाया जाएगा।

संबंधित समाचार