बरेली: डूडा के सर्वेयर ने मृतका के खाते में कराया भुगतान, FIR
सिटी लेवल टेक्निकल टीम के अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बरेली, अमृत विचार। डूडा में सर्वे का कार्य कर रही पीएमसी संस्था स्वेन्ज रेड के सर्वेयर ने मृतका को जीवत दर्शाकर भुगतान करा दिया। सिटी लेवल टेक्निकल टीम के अधिकारी नवीन कुमार सिंह की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जिला नगरीय विकास अभिकरण के सिटी लेवल टेक्निकल टीम के अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पात्रों को आवास दिए जाते हैं। सर्वे का काम स्वेंज रेड संस्था को सौंपा गया है। संस्था में कार्यरत सर्वेयर जयप्रकाश ने नगर पंचायत शेरगढ़ के वार्ड 10 में रहने वाले मोहम्मद अहमद की पत्नी नईमा बी को मौत के बाद भी जियो टैग कर दिया।
इसके बाद उनके परिजनों को मिलीभगत करके अवैध रूप से भुगतान करा दिया। दोबारा जांच में मामला पकड़ा गया। इसके बाद नवीन कुमार सिंह ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोपी सर्वेयर जयप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: लापरवाही...बिना डाॅक्टर के मरीजों की हो रही डायलिसिस, संस्था के सीईओ पर FIR
