बरेली: पांच क्विंटल पॉलीथिन जब्त, व्यापारियों को 90 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान शुरू हो गया है। शनिवार को नगर निगम के जोनल सेनेट्री अधिकारी विमल कुमार मिश्रा, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एमपीएस राठौर के नेतृत्व में शहामतगंज, शहदाना, बानखाना, सीबीगंज बाजार में अभियान चलाकर पांच क्विंटल पॉलीथिन जब्त कर व्यापारियों पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

कंपोजिट विद्यालय कोहाड़ापीर एवं मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूर्णतयः प्रतिबंधित के लिए विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को जागरूक किया गया। टीम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पूर्णिमा सक्सेना, संजय पुंडीर आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: अनदेखी... एक जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षा, अब उपकरण मुहैया कराने के लिए मांगे आवेदन

संबंधित समाचार