UP में बदला गया शराब की दुकानों के बंद होने का समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त ने प्रदेश में शराब की दुकानों के बंद होने के समय के सम्बन्ध में एक आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक अब प्रदेश में क्रिसमस त्योहार से पहले 24 दिसंबर और नववर्ष के आगमन से पहले 31 दिसंबर को शराब की दुकानें रात्रि 11 बजे तक खुली रहेंगी। फुटकर दुकानों पर मदिरा की बिक्री सुबह 10 बजे से लेकर रात्रि 11 बजे तक की जाएगी। 

3 - 2023-12-24T121740.846

ये भी पढ़ें -प्रयागराज में पेपर लीक पर अभ्यर्थियों का हंगामा, स्थिति संभालने में जुटे अधिकारी

संबंधित समाचार