बरेली: कोच डिरेलमेंट मामले में स्टेशन अधीक्षक समेत चार निलंबित
बरेली, अमृत विचार। जंक्शन यार्ड पर शुक्रवार को दो एसी कोच के डिरेलमेंट होने पर डीआरएम (मुरादाबाद मंडल) ने स्टेशन अधीक्षक समेत चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित होने वालों में स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह, दो शंटिग स्टाफ अविनाश व आलोक व स्टेशन मास्टर (यार्ड मास्टर) आदिल गुफरान शामिल हैं। जंक्शन पर ऐसा पहली …
बरेली, अमृत विचार। जंक्शन यार्ड पर शुक्रवार को दो एसी कोच के डिरेलमेंट होने पर डीआरएम (मुरादाबाद मंडल) ने स्टेशन अधीक्षक समेत चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। निलंबित होने वालों में स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह, दो शंटिग स्टाफ अविनाश व आलोक व स्टेशन मास्टर (यार्ड मास्टर) आदिल गुफरान शामिल हैं।
जंक्शन पर ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मामले में इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। 24 घंटे के अंदर अचानक हुई इस कार्रवाई से जंक्शन के पूरे स्टाफ में खलबली मची हुई है। डीआरएम तरुण प्रकाश ने बताया कि कोचों की डिरेलमेंट के बाद जांच कर एक ज्वाइंट रिपोर्ट मांगी गई थी।
टीम से मिली जांच रिपोर्ट में इन चारों की लापरवाही पाई गई। लापरवाही की वजह से ही यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि कोई यात्री ट्रेन में नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
